पहले अभ्यास सत्र में Gambhir ने Pandya को रगड़ा!




कैसा रहा नये कोच Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) का पहला नेट प्रैक्टिस सेशन? टीम इंडिया (Team India) इस समय श्रीलंका (Sri Lanka) में है और मंगलवार को उन्होंने अपना पहला अभ्यास पल्लेकेले स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में किया जहां वो तीन T20 के मैच जुलाई 27, 28 और 30 को खेलेंगे। इस टीम (Team) के कप्तान Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) हैं और Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) इस टीम के साथ एक सामान्य सदस्य की तरह पहुँचे हैं। Gautam Gambhir (गौतम गंभीर) ने आके मैदान पर पहले कुछ वही किया जो Rahul Dravid (राहुल द्रविड़) करते आये हैं। उन्होंने ओपनर Shubman Gill (शुबमन गिल) और Yashasvi Jaiswal (यशसवी जायसवाल) को शुरुआत से शॉट मारने के लिए कहा। दोनों ने नेट्स पर आकर्षक स्ट्रोक खेले। मज़े की बात ये रही कि Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) से पहले कहा गया कि आप गेंदबाज़ी करो। उसके बाद उन्हें बैटिंग करने का मौक़ा मिला। माना जा रहा है कि Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या)  की फिटनेस की वजह से उनसे T20 की कप्तानी छीन ली गई। लेकिन Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) को भी एक बात से टीस है। उन्हें T20 का कप्तान तो बनाया गया है, पर उन्हें ODI के स्क्वाड में रखा तक नहीं गया है। मतलब कप्तान ही नहीं, मैदान पर नज़र आने से भी Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) ग़ायब। अजब तेरी माया, अजब तेरा संसार।